अल्मोड़ा, जनवरी 7 -- ताड़ीखेत स्थित श्रद्धानंद मैदान विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ संपन्न हुआ। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। एथलीट, खो खो, कबड्डी, मुर्गा झपट, पिट्ठू एवं वालीबाल प्रतियोगिताएं हुई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर चुके बच्चे अब 10 जनवरी से लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में प्रतिभाग करेंगे। खेल समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग, जल संस्थान, खेल विभाग का आभार जताया। युवा कल्याण अधिकारी भिकियासैंण अंकित गोसाई, व्यायाम प्रशिक्षक मयंक शर्मा, भूपेंद्र टम्टा, सूरज, गणेश बुधानी, यशोदा कांडपाल, तारीराम, चंद्रमोहन पपने, गीता शर्मा, किशन सिंह भंडारी, कमलेश तिवारी, अनिल कुमार, शुभम रावत, हीरा नेग...