हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद|आलू के गिरते बाजार भाव और किसानों की बढ़ती चिंता के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार को आलू की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। यह पहल विशेष रूप से हाथरस, सादाबाद और आसपास के आलू उत्पादक क्षेत्रों की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए की गई है।आलू उत्पादक क्षेत्र में इस समय बाजार की सुस्ती और गिरते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हाथरस, सादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में खेतों से निकल रहा 3797, चिप्सोना और सूर्या आलू 400 से 600 रुपये प्रति पैकेट के भाव पर बिक रहा है। हाईब्रिड आलू का कोई खास सौदा नहीं हो पा रहा, जो अधिकांश किसानों की लागत से भी कम माना जा रहा है। करीब 48 हजार हेक्टेयर में फैली आलू की फसल की खुदाई शुरू हो चुकी है। कोल्ड स्टोरेज संचालक भंडारण की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.