पटना, जनवरी 23 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर नीतीश सरकार के मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अक्सर विधानसभा से गायब रहते हैं और अब पहले की तरह जनता के बीच भी सक्रिय नहीं दिखते। ऐसे में उनकी सुरक्षा में की गई कटौती पूरी तरह नियमों के अनुरूप है। मंत्री जमा खान ने साफ कहा कि एनडीए सरकार न किसी को दबाती है और न ही किसी के साथ पक्षपात करती है। सुरक्षा व्यवस्था तय मानकों और गतिविधियों के आकलन के आधार पर तय की जाती है। जमा खान ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि वे अक्सर अपने विपक्षी साथियों से कहते हैं कि काम करने का तरीका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सदन चल रहा था, उस समय भी नेता प्रतिपक्ष गायब थे। ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.