रांची, मई 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो धनबाद में बीसीसीएल, एटी देवप्रभा और अन्य कंपनियों द्वारा कथित अवैध अतिक्रमण और रैयती भूमि पर ओबी डंप करने के आरोपों की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विशेष समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो बनाए गए हैं। सदस्यों में निरसा के अरूप चटर्जी, धनबाद के राज सिन्हा, चंदनक्यारी के उमाकांत रजक, सिंदरी के चंद्रदेव महतो, बोरियो के धनंजय सोरेन और तोरपा के सुदीप गुड़िया शामिल किए गए हैं। समिति का कार्यकाल तीन महीने का होगा। यह समिति पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेगी। यह मामला छह मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिंदरी के भाकपा-माले विधायक चंद्रदेव महतो द्वारा उठाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.