लखनऊ, फरवरी 7 -- यूपी विधानसभा सत्र नौ फरवरी (सोमवार) से शुरू हो रहा है। इस दौरान वीआईपी लोगों का मूवमेंट ज्यादा रहेगा। इस वजह से हजरतगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से वाहनों का आवागमन बदला रहेगा। इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की रूपरेखा का जायजा लिया। डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी चल रही है। इस दौरान आम हो या खास किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर क्षेत्र में अतिरिक्त टीआई तैनात करके वाहनों का डायवर्जन कराया जाएगा, ताकि जाम से होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.