नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विधान सभा सचिवालय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिरला को औपचारिक पत्र जारी किए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पत्र में उन्हें अवगत कराया गया है कि विशेषाधिकार समिति ने विस्तृत परीक्षण के उपरांत यह निष्कर्ष निकाला है कि समिति के समक्ष बार-बार नोटिस और पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद जानबूझकर उपस्थित न होना, सदन एवं समिति की अवमानना के समान है। पत्र में यह भी सूचित किया गया है कि समिति ने सदन द्वारा उपयुक्त कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है तथा संबंधित व्यक्तियों से विशेषाधिकार समिति की प्रथम रिपोर्ट में निहित निष्कर्षों एवं संस्तुतियों का संज्ञान लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.