मधुबनी, फरवरी 4 -- मधुबनी/खजौली, हिटी। बिहार विधान सभा एवं बिहार विधान परिषद से संबंधित लंबित आश्वासन, निवेदन, याचिका, ध्यानाकर्षण एवं शून्यकाल सूचना के मामलों का निष्पादन शीघ्र कराने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, बीएसईआईडीसी के कार्यपालक अभियंता तथा सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में यह निर्देश दिया जा रहा है। पत्र में बताया गया है कि लंबित मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई, जिसमें यह पाया गया कि बड़ी संख्या में मामले अब तक लंबित हैं। डीईओ कार्यालय ने कहा है कि विधानसभा-विधान परिषद से जुड़े प्रश्न, आश्वासन, निवेदन, याचिका, ध्यानाकर्षण एवं शून्यकाल से संबंधित विवरण पूर्व ...