शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के माई भारत अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तर प्रदेश व एनएसएस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन 28 व 29 मार्च को विधानसभा भवन, लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम में जिले के आटा खुर्द गांव के विनय कुमार के पुत्र ललित हरि मिश्रा का भी चयन हुआ। उन्होंने संविधान के 75 वर्ष अधिकारों कर्तव्यों और प्रगति की यात्रा विषय पर अपने विचार सदन में व्यक्त किए। उन्होंने विधानसभा में देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी राय दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन महेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.