सहारनपुर, फरवरी 19 -- क्षेत्र के विकास को लेकर क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह ने विधानसभा में जोरदार आवाज उठाई। विधायक ने सदन के माध्यम से नानौता में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड के निर्माण, कुआंखेड़ा संगम स्थल के विकास तथा श्री सतगुरु समनदास चैरिटेबल ट्रस्ट के सौंदर्यीकरण की मांग की। विधानसभा में बोलते हुए विधायक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि नानौता ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा है। बस स्टैंड न होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यदि आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण होता है तो इससे क्षेत्र के व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कुआंखेड़ा संगम स्थल के विकास पर जोर देते हुए कहा कि यह स्थान धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.