अररिया, फरवरी 7 -- रानीगंज, एक संवाददाता। बीते तीन फरवरी को हिन्दुस्तान के 'बोले अररिया' में रानीगंज के कालाबलुवा पंचायत के फ़रियानी नदी के पनभरणी घाट में पुल निर्माण की मांग खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने बिहार विधानसभा सत्र में पुल निर्माण का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि कालाबलुवा पंचायत के फ़रियानी नदी के पनभरणी घाट में पुल निर्माण नहीं रहने से लोगो को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। पनभरणी घाट में सरकार अविलंब पुल का निर्माण करवाये, इस घाट में पुल की मांग को लेकर साल 2019 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में स्थानीय लोगों के द्वारा वोट वहिष्कार कर चुका है। रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने बताया कि हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद बिहार व...