बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- विधानसभा में विधायक ने उठाया राजू बाबू की प्रतिमा के अनावरण की मांग बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बरबीघा विधायक कुमार पुष्पंजय ने विधानसभा में स्व. राजू बाबू की प्रतिमा के अनावरण करने की मांग उठायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम अपने हाथों से राजू बाबू की प्रतिमा का अनावरण करें। उन्होंने कहा कि राजू बाबू ने शेखपुरा को प्रखंड से लेकर जिला बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जिलेवासियों की इच्छा है कि समृद्धि यात्रा के दौरान शेखपुरा कलेक्ट्रेट में लगी राजू बाबू की प्रतिमा का अनावरण सीएम खुद करें। उन्होंने बिहार के पहले मुख्य मंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह के गांव माउर में सरकारी स्कूल के जर्जर भवन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि जर्जर भवन को जल्द से जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.