नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर स्मृति पट्टिका का अनावरण किया गया। इस मौके पर भारत की एकता और विरासत को प्रगट करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम भारत की आत्मा है। वंदे मातरम की स्मृति पट्टिका आने वाले प्रत्येक आगंतुक को इस अमर गीत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका की याद दिलाएगी। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, संजय गोयल, करनैल सिंह, अनिल गोयल व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.