पटना, जून 26 -- विधानसभा में जदयू के वरीय नेता एवं कुर्था विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। सत्यदेव सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को विधानसभा परिसर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर पर विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधायक विनय कुमार चौधरी, विधानपार्षद संजय गांधी, पूर्व विधायक जगदीश शर्मा, रणविजय कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। वे वर्ष 2010 से 2015 और 2015-2020 में कुर्था से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। इसके पहले दिवंगत सत्यदेव कुशव...