देवघर, मई 2 -- देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन देवघर नगर निगम द्वारा गुरुवार को देवघर नगर निगम कार्यालय प्रांगण में मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक सुरेश पासवान सहित विशिष्ट अतिथियों में फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष अशोक सिंह,चेंबरऑफ कॉमर्स देवघर के अध्यक्ष रवि कुमा केशरी,नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय विधायक सह मुख्य अतिथि ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुएं कहा की आने वाले विधानसभा के सत्र में दैनिक कर्मियों के जो लंबित मांग है कि 10 वर्षो से कार्यरत दैनिक कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया पर विधानसभा में प्रश्न करेंगे। साथ ही मजदूरों के हर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को नियमित करने के लिए पत्र लिखेंगे। वहीं फेडरेशन...