नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन बेबुनियाद बहस की भेंट चढ़ गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा कि दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से स्थायी निजात दिलाने पर सरकार ने कोई ठोस परियोजना तक पेश नहीं की। यादव ने कहा कि प्रदूषण पर हल्ला करने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में प्रदूषण नियंत्रण पर सिर्फ राजस्व की बर्बादी और अपने कार्यकर्ताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं किया। उप राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदूषण नियंत्रण और पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की सीएजी रिपोर्ट के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई। पिछले दस महीनों से दिल्ली की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने आप के भ्रष्टाचार की सीएजी रिपोर्ट की अनियमितताओं...