सहारनपुर, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा के चल रहे सत्र में सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि जनहित की बात कर रहे हैं। लखनऊ में सदन के दौरान विधायक ने सरकार से पूछा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर आंगनबाड़ी भवन कब सुधरेंगे और पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं कब उपलब्ध होंगी। उन्होंने पोषण की गुणवत्ता और योजनाओं के धरातल पर असर को लेकर भी जवाब मांगा। विधायक आशु मलिक ने बताया कि सहारनपुर में 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 102 पूरी तरह जर्जर हैं, जबकि 407 केंद्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कई केंद्रों के पुनर्निर्माण की स्वीकृति एक वर्ष से लंबित है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मामले को अलग से देखने का आश्वासन दिया। ...