लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विधान सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का मामला उठा। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून खत्म करना चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे। पहले तो उन्हें बलपूर्वक रोका गया और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस पर पहले तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुछ गलत किया होगा। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि इस मसले पर अभी कोई जानकारी सदन में न तो मंत्री को है न मुझे। मामले की जानकारी के बाद ही बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री इसपर कोई जवाब दे सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...