पटना, जनवरी 27 -- आरा के रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सोमवार को एनडीए के पांचों घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ, इसमें सभी दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने 2005 के पूर्व लालू-राबड़ी राज पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करता है। आज एनडीए पूरी ताकत से एकजुट है। निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे बूथ की मुख्य पहचान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा हम भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। सबके प्रयास से देश और प्रदेश का विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.