मुंगेर, सितम्बर 1 -- तारापुर,निज संवाददाता। इंडियन इक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने तारापुर के आरएस कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को आयोजित पान सभा में कहा कि एनडीए की सरकार यह डर दिखाकर हमारा वोट ले रही है कि राजद की सरकार बनी तो जंगल राज फिर से आ जाएगा। लेकिन अब हमें हमारा अधिकार चाहिए। विधानसभा चुनाव में पान समाज अपनी ताकत दिखाएगी। मुंगेर जिला में एक लाख मतदाता हैं। यहां तीन विधानसभा सीट है। एक सीट पर टिकट हमें भी मिलना चाहिए। महागठबंधन हो या एनडीए हम समझौता कर चुनाव लड़ेंगे। समझौता नहीं होने पर हम अपनी वोट की शक्ति दिखाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इंकलाब यात्रा की गूंज पूरे बिहार में गुंजेगी। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र तांती ने की जबकि संचालन तारापुर विधासभा अध्यक्ष सीताराम तांती ने की। सभा में राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.