सहारनपुर, अप्रैल 19 -- देवबंद। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश में त्यागी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करेगा। इस दौरान तुषार त्यागी को युवा महासभा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। शुक्रवार को देवबंद में आयोजित त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति की बैठक में मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण देश का राष्ट्रवादी समाज है। जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को भाजपा कमजोर ना समझे। इस बार आर पार की लड़ाई होगी। बैठक में सर्वसम्मति से तुषार त्यागी को युवा महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शिवकुमार त्यागी, ऋषभ त्यागी, विनय त्यागी, प्रशांत त्यागी, विदित त्यागी, हरिओम त्यागी...