सीवान, अगस्त 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई, लेकिन प्रशासनिक कार्यों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत कलेक्ट्रेट के सभागार में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य की महत्ता व निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के स-समय संपादन के लिए जिला स्तर पर 21 कोषांगों का गठन किया गया। प्रत्येक कोषांग के वरीय पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी आवश्यकतानुसार अपने-अपने कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक कर कार्यवाही से डीएम को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। इसी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में सभी कोषांग के नोडल व वरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.