सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- शिवहर। मासिक अपराध समीक्षा बैठक एसपी शैलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। जिसमें एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चुनाव को लेकर संदिग्ध चरित्र के लोगों पर नजर रखने एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कोर्ट द्वारा निर्गत वारंटो का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केन्दों का भौतिक रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। इसके अलावा लाइसेंसी हथियारों का भौतिक रूप से सत्यापन करने एवं हथियारों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले तथा संदिग्ध चरित्र के लोगों के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.