बेगुसराय, जून 24 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में 143 तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सीएपीएफ बलों के लिए चिन्हित स्थल, हेलीपैड के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन एवं निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम राकेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक दल ने प्रत्येक चिन्हित स्थल पर बारीकी से जांच की। इन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, शेड, सुरक्षा व्यवस्था, एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण दल ने उन स्थलों की भी समीक्षा की,जहां विधानसभा चुनाव के दौरान हेलीपैड के रूप में उपयोग किया जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि इन स्थलों को विशेष रूप से वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन स्थिति में उपयोग किया जा सकता है। ऐसे स्थलों पर उपयुक्त सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.