औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- विधानसभा चुनाव को लेकर जांच अभियान तेज किया गया है। शनिवार को विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया गया। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने औरंगाबाद के महाराणा प्रताप चौक के समीप जांच अभियान चलाया। यहां विभिन्न चार पहिया वाहनों और दो पहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। बाइक चालकों से वाहन संबंधित और ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की गई। पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें जाने दिया गया। इसी तरह चार पहिया वाहनों के मामले में डिक्की खोलकर जांच की गई। कई गाड़ियों के कागजात मांग कर उनका मिलान किया गया। विभिन्न जगहों पर जांच अभियान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला और राज्यों की सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर भी विशेष रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। यहां मौजूद पुलिस बलों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। -------------...