सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- शिवहर। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हुआ। प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता मेधावी ने दीप जलाकर कर किया। पीठासीन पदाधिकारी एवं द्वितीय मतदान दल पदाधिकारी का दो बैचों में क्रमश: 240 एवं 300 की संख्या में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षण कक्ष में पीपीटी के माध्यम से स्मार्ट टीवी डिस्पले के माध्यम से ट्रेनिंग दिया गया। 30-30 के बैच में कुल 8 बैच में पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम का मॉक ड्रिल प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में उनसे प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण शिविर नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग हरिमोहन कुमार तथा नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग प्रेम सागर मिश्रा के देख रेख में संपन्न हुआ। डीपीआरओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.