पटना, मार्च 18 -- होली समाप्त होते ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज कर दी है। बिहार में फिर से बड़ी जीत पाने और एनडीए सरकार बनाने की कवायद को सरजमीन पर उतारने के लिए पार्टी द्वारा अभियान गीत तैयार कर सार्वजनिक किया गया है। इस थीम सांग वीडियो को बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। वीडियो का शीर्षक 'चमके बिहार-गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार दिया गया है। इस वीडियो में पार्टी ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की योजनाओं को विस्तार से दिखाया है। तीन मिनट 43 सेकेंड के इस वीडियो में बिहार के विकास की झलक दिखाई गई है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही बिहार भाजपा के वरीय नेताओं को दिखाया गया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पांच बार एक साथ वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.