नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच जनवरी से शुरू होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल के चीफ व्हीप संजीव झा ने कहा कि इस सत्र के दौरान भाजपा सरकार से 10 महीने के कार्यकाल का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जो वादे करके लोगों का वोट लिया, वह पूरे नहीं किए गए हैं। संजीव झा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अब तक महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया। न ही सरकार दिल्ली की हवा साफ कर पाई और न यमुना का प्रदूषण कम कर पाई। छठ पर्व पर सबको यमुना में डुबकी लगवाई और आचमन कराया था, लेकिन अब इनके मंत्री कह रहे हैं कि यमुना में डुबकी नहीं लगा सकते। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि यमुना के प्रदूषण को खत्म करने के लिए उन्होंने क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.