लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा की कार्यवाही को अंग्रेजी में भी प्रसारित करने के मुद्दे पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय में नोक-झोंक हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदन को अवगत कराया कि कार्यवाही का प्रसारण अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बुंदेलखंडी के अलावा अंग्रेजी में भी किया जाएगा। इस पर माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि विधानसभा को कुलीन तंत्र का सदन न बनाएं। अंग्रेजी के खिलाफ उन्होंने काफी संघर्ष किया है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दुनिया भर के लोग चाहेंगे तो अंग्रेजी में भी इसे सुन सकेंगे। अंग्रेजी थोपी नहीं जा रही है बल्कि देश-दुनिया में विधानसभा की कार्यवाही का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इनकी बातों में विरोध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.