लखनऊ, फरवरी 20 -- विधानसभा की कार्यवाहीः- -श्रम मंत्री अनिल राजभर बोले जापान, जर्मनी और क्रोएशिया भेजे जाएंगे युवा -सपा ने आउटसोर्सिंग कारपोरेशन द्वारा काम न शुरू करने का लगाया आरोप -कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना के सवाल पर वाजिब उत्तर न दिए जाने के कारण सपा सदस्यों ने किया विरोध -माता प्रसाद पाण्डेय ने भी उठाया सवाल, पूछा-आखिर क्या है आउटसोर्सिंग कारपोरेशन का रूप -जर्मनी, जापान और क्रोएशिया भी भेजेंगे युवाओं को- अनिल राजभर लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस की सदस्य आराधना मिश्रा मोना द्वारा पूछे गए सवाल का वाजिब जवाब न मिलने पर सपा सदस्यों ने अपनी सीट पर खड़े होकर हो-हल्ला किया और बाद में सदन से वाकआउट कर गए। कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना ने प्रश्न प्रहर में श्रम मंत्र...