बुलंदशहर, फरवरी 16 -- मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत 17 फरवरी को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, लक्ष्मी नारायण शर्मा समेत एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच करने से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को प्रज्ञा गौड़ के आवास पर एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लखनऊ से जाने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट किया। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने का कह...