नई दिल्ली, जून 23 -- देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज चल रही है। अब तक आए रुझानों में INDIA गठबंधन का हिस्सा रहे दलों ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है, वहीं भाजपा को सिर्फ गुजरात की कड़ी सीट पर बढ़त मिली हुई है। अब तक आए रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर बढ़त मिली है। यहां से उसके कैंडिडेट गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं तो वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 10वें राउंड के बाद भी आगे चल रहे हैं। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात की विसावदर सीट से जीत अहम है। यहां 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ही भूपेंद्र भयानी जीते थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी। ऐसे में यह चुनाव इस बात का टेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.