रांची, अप्रैल 14 -- रांची, संवाददाता। डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ आरके झा और प्राइमरी विंग की इंचार्ज प्रभा सिंह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने झारखंड के शैक्षिक परिदृश्य को आगे बढ़ाने की दिशा पर चर्चा की। डॉ आरके झा ने छात्रों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बुनियादी ढांचे के विकास को एकीकृत करने पर भी पर जोर दिया। विस अध्यक्ष ने राज्य में शैक्षणिक मानकों को बेहतर बनाने की पहल की सराहना करते हुए समर्थन व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.