कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉर्निंग वॉक पर निकले यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना बुधवार महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नारायणपुर पहुंचे। वहां अचानक राम सिंह यादव के आवास पर पाली गई भैंस का दूध दुहने बैठ गए। इसी बीच उत्साहित समर्थक नारेबाजी करने लगे। कुछ समर्थक यह भी कह रहे थे कि कहीं भैंस बिदक न जाए। इसी बीच भैंस बिदक भी गई। यह देख महाना ने समर्थकों को डांटकर चुप कराया। फिर कुछ देर भैंस का दूध दुहा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। बता दें कि विस अध्यक्ष सतीश महाना कानपुर में होने पर रोज मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलने वाले लोगों से समस्याएं पूछते हैं। उनका समाधान भी कराते हैं। भैंस दुहने के वक्त उनके साथ विनय मिश्रा, सुरेंद्र अवस्थी, धीरेंद्र, लक्ष्मीकांत निषाद, विनय प्रताप सिंह, रानू शुक्ला, अरविंद मिश...