लखनऊ, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ब्रिजटाउन में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला एवं जनरल असेंबली सेशन में भाग लिया। इस सत्र का विषय था, लोकतंत्र में विश्वास और पारदर्शिता का निर्माण। सतीश महाना ने भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत व उत्तर प्रदेश लोकतंत्र में विश्वास, पारदर्शिता और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुदृढ़ता, जनता की सहभागिता और जवाबदेही को लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति बताया। यह सम्मेलन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया है, जिसमें 52 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.