लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बुधवार को महिला उत्थान मंडल लखनऊ की बहनों ने मिलकर उन्हें रक्षा सूत्र अर्पित किया। बहनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत विजय की मंगलकामनाओं के साथ यह शुभ संकल्प व्यक्त किया। भेंट के दौरान महिला उत्थान मंडल द्वारा संचालित विभिन्न सेवात्मक व सांस्कृतिक अभियानों की जानकारी दी। सतीश महाना ने सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए बहनों को विधानसभा सचिवालय का कैलेंडर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पिंकी लखमानी, पल्लवी पांडे सहित महिला उत्थान मंडल की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। इनके साथ अर्जुन व नारायण पांडे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.