मधेपुरा, दिसम्बर 15 -- मधेपरा। संवाद सूत्रआलम नगर के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के लिए दूसरी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर रविवार को सारस्वत सम्मान समारोह सह नई शिक्षा नीति 2020 में प्रौद्योगिकी के महत्व और मधेपुरा की उपलब्धि विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डायट सभागार में शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सारस्वत सम्मान समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष को शॉल, पुष्प गुच्छ और फूल माला से सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ कोसी प्रमंडल के उपाध्यक्ष लाल बहादूर यादव के संयोजकत्व में आयोजित सम्मान समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि लगातार दूसरी बार विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाने से वे काफी खुश हैं। उन्हें एक बार फिर से जिम्मेदारी मिली है। उंन्होने कहा कि उपाध्यक्ष पद एक संवैधानिक पद होता ह...