लखनऊ, अक्टूबर 31 -- विधानभवन के पास बुधवार रात 10:37 बजे शारदानगर रुचिखंड निवासी ऋषभ सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख आत्मदाह निरोधी दस्ते के पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ऋषभ नशे धुत था। उसके परिवारीजनों और आशियाना पुलिस को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि ऋषभ अपने दोस्त रुचिखंड प्रथम निवासी आर्यन और समर्थ पाल के साथ नोएडा में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पूर्व वहां पर उसका दोस्तों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह वापस आ गया था। दिवाली की छुट्टी पर उसके दोस्त भी आए थे। 26 अक्तूबर को ऋषभ आशियाना चौराहे पर था। इस बीच उसका दोस्तों से आमना सामना हो गया। फिर विवाद हुआ और मारपीट हो गई। ऋषभ की मां ने थाने में दोनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी थी। जांच चौकी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.