वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 28 -- यूपी विधानभवन के गेट नंबर 9 के सामने बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काकोरी थाना क्षेत्र के कठिगरा गांव की रहने वाली नीतू ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है कि नीतू अपने भतीजे के साथ विधानभवन पहुंची थी। उसने गांव के ही कुछ लोगों पर गलत तरीके से उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर वह लंबे समय से परेशान थी। पुलिस ने नीतू के पास से एक प्रार्थनापत्र बरामद किया है, जो पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को संबोधित है। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पूछताछ में नीतू ने बताया कि उसके भाई अजय कुमार द्वारा वरासत में आई भूमि का विक्रय अनुबंध 15 जनवरी को नीरज कुमार वर्मा और नरेंद्र...