तितावी, मई 4 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेमिका की शादी होने पर युवक ने उसके पति को अपने संबंधों की जानकारी देकर अलग करा दिया। प्रेमिका उसके साथ रहने लगी तो उसे पता चला कि प्रेमी के किसी अन्य विधवा महिला से संबंध है। जानकारी पर वह कई महिलाओं को साथ लेकर विधवा महिला के घर पहुंची और जमकर मारपीट कर डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि आपका हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। क्षेत्र के अमीरनगर निवासी युवती की शादी दो साल पूर्व शाहपुर के गांव कुटबा में हुई थी। युवती का शादी से पहले कुराड थानाभवन निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने प्रेमिका के पति को अपने संबंधों की जानकारी दी तो दोनों अलग हो गए। पति ने शाहपुर थाने में पत्नी के जाने की सूचना भी दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.