शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के कस्बे में एक विधवा महिला के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता किरन गुप्ता ने अपने देवर, सास और देवरानी पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि, संपत्ति को लेकर हुए विवाद में उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया गया और अश्लीलता की सारी हदें पार की गईं। पीड़िता किरन गुप्ता पत्नी स्वर्गीय मोहित गुप्ता, थाना गढ़िया रंगीन कस्बे की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि, उनके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ ससुराल में ही रह रही हैं। किरन का आरोप है कि, उनके ससुराली जन संपत्ति में हिस्सा न देने के लिए उन्हें बच्चों समेत घर से निकालना चाहते हैं। पीड़ित...