शामली, अगस्त 1 -- एक विधवा महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पति की मृत्यु के बाद भी उसे घर और जमीन में कोई हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। बल्कि उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहे हैं। इस संबंध में पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव गढ़ी दौलत निवासी विधवा महिला नाजमा पत्नी महताब ने बताया कि उसके पति की मृत्यु ढाई साल पहले हो गई थी। महिला कुछ दिनों के लिए मायके चली गई थी। इसके पश्चात महिला अपनी ससुराल लौटी। महिला ससुराल में ही रहकर जीवन यापन करना चाहा, लेकिन ससुराल के लोगों ने महिला को घर का खर्चा देना बंद कर दिया। अब जमीन व मकान में उसका कोई हक नहीं मान रहे। महिला का कहना है कि उसने कई बार पंचायत से लेकर थाने तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। महिला का आरोप है कि महिला के दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.