सिमडेगा, नवम्बर 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह का साप्ताहिक जनता दरबार जिलेवासियों के लिए राहत का जरिया बन चुका है। हाल ही में डीसी के पहल पर बानो के जमताई की विधवा महिला सरस्वती देवी की वर्षों से लंबित बैंक समस्या का त्वरित समाधान डीसी कंचन सिंह के प्रयास से कर लिया गया है। दरअसल महिला सरस्वती देवी के पति स्व सुरेंद्र सिंह का खाता हुरदा स्थित ग्रामीण बैंक में था। पति की मृत्यु 14 अप्रैल 2022 को हो जाने के बाद बैंक खाते में जमा राशि उनके नाम ट्रांसफर नहीं की जा रही थी। जबकि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज काफी पहले जमा कर दिए थे। लगातार बैंक के चक्कर काटने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। निराश होकर जब सरस्वती देवी 29 अक्टूबर को उपायुक्त कंचन सिंह द्वारा आयोजित जनता दरबार में पहुँचीं, तो डीसी ने उनकी व्यथा सुनी और तुरंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.