गिरडीह, अप्रैल 12 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा निवासी सोमर साव के मृत पुत्र मुकेश साव की पत्नी किरण देवी को उसके ससुराल वालों ने जानलेवा हमला किया है। बता दें कि एक वर्ष पूर्व किरण देवी के पति मुकेश की हत्या गावां-नवादा बॉर्डर पर स्थित जंगल में पीट पीटकर कर दी गई थी। इसके बाद किरण ससुराल में ही रह रही थी। इधर, किरण की मां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सोमर साव के दूसरे पुत्र छोटू साव ने उसकी विधवा बेटी के साथ जबरन अवैध संबंध बनाया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कराने के लिए उसे दवा खिला दी। स्थिति बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया। इसकी जब जानकारी मायके वालों को मिली तो वेलोग 11 अप्रैल को बैठक करने वाले थे। इसके पूर्व 10 अप्रैल को ही ससुराल वालों ने पहले बेटी किरण को जहर खिला दिया। जब वह नहीं मरी तो उसके सीने में गोली मार दी। अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.