औरंगाबाद, जुलाई 5 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव में एक भाई को अपनी विधवा बहन को छोड़ने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल युवक का नाम अमन कुमार है। वह कारा के सुबेदार बिगहा निवासी संजय यादव का पुत्र है। संजय यादव कारा पंचायत के सरपंच हैं। घटना सोमवार रात की है। अमन अपनी बहन सिंपी कुमारी को ससुराल छोड़ने कुराईपुर गया था। वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया। उसका इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कुराईपुर निवासी अंशु कुमार, अभी कुमार और बिरेंद्र सिंह को अभियुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.