धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता विधवा ने सुदामडीह भौंरा गौर पट्टी निवासी व वार्ड नंबर 50 के पूर्व पार्षद चंदन महतो पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। रविवार को एसएनएमएमसीएम में सरायढेला पुलिस को बयान देते हुए 27 अगस्त की घटना का जिक्र किया। महिला ने बताया कि वह विधवा है। भौंरा गौरपट्टी निवासी श्रीकांत सिंह उर्फ अर्जुन सिंह उनके साथ छेड़खानी करता था। पैसों का लालच देकर गलत काम करने के लिए कहता था। 27 अगस्त को चंदन महतो ने रास्ता रोक कर उन्हें जातिसूचक शब्द कहा। चंदन ने कहा कि तुमने अर्जुन सिंह के खिलाफ केस क्यों किया। उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। फोन कर चंदन ने अर्जुन सिंह की पत्नी रिंपी, अर्जुन की मां रीता देवी, अर्जुन के भाई भीम सिंह को बुलाया। आरोपियों ने मिलकर महिला को बुरी तरह से पीटा। विधवा ने बताया कि उसे धमकी...