रांची, मार्च 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने सुरसू गांव के अनिल प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। घटना के बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुए अनिल हत्याकांड़ में आरोपी विधवा संगीता देवी सहित सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद निवासी विकास केवट, अमर कुमार केवट और साहेदा निवासी मिहिर महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरसू गांव का 22 वर्षीय अनिल प्रजापति उर्फ बबलू गांव की विधवा संगीता देवी से प्रेम करता था। इसी दौरान अनिल काम करने चेन्नई चला गया। अनिल की अनुपस्थिति में संगीता ने सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद के युवक विकास केवट को दिल दे बैठी। इसी बीच जनवरी में अनिल प्रजापति चेन्नई से काम कर लौटा तो उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.