रांची, जून 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू परिवार अनगड़ा ने मासू निवासी विधवा रीता देवी की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी में सहयोग किया है। प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो और सह सचिव अजीत महतो ने शुक्रवार को रीता देवी के घर जाकर खाद्य सामग्री चावल, दाल और नगद राशि देकर सहयोग किया। रीता देवी के पति और इकलौते पुत्र की विगत वर्ष मौत हो गई थी। मौके पर बीरेंद्र भोगता, गणेश करमाली, दीपक महतो, चंदन महतो, मनेश महतो, देवानंद महतो और बबलू महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...