बलिया, अक्टूबर 7 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष में सोमवार को दुबहड़ खण्ड के सहरसपाली स्थित एक निजी पैलेस से पथसंचलन निकाला गया। इसमें शामिल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष दल के साथ निकले और जमुआ, रामपुर, सहोदरा, सहरसपाली का भ्रमण करते हुए पुनः निजी पैलेस पर पहुंचे। इसके पूर्व पैलेस स्वयंसेवक एकत्र हुए और ध्वज लगाया गया, इसके बाद अमृत वचन और एकल गीत शिवम तथा प्रार्थना की प्रस्तुति मोहित पांडेय ने किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि हमारे यहां उत्सव की जो परंपरा है वह हमारे पूर्वजों द्वारा हमें सौंपी गई थाती है। देश को आजाद हुए अभी 100 वर्ष भी नहीं हुए परंतु भारत वर्तमान में भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता में खड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.