हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने बुधवार को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में प्रवेश संबंधी समस्या के समाधान के लिए प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षिकाओं से वार्ता की। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से भी वार्ता की और छात्रों की समस्याएं जानकर उन्हें दूर करने का भरोसा दिया। बताया कि शिक्षित नागरिक ही आगे चलकर देश और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य कर सकते हैं। ऐसे में छात्राओं की चाहिए कि वह अपने पढ़ाई पर ध्यान दें और अच्छे अंकों के साथ अपनी शिक्षा पूरी करें। उन्होंने छात्राओं को शिक्षकों का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.