भागलपुर, जनवरी 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता । भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पांचवें कुलपति डॉ.महावीर प्रसाद यादव ने विद्वान प्राचार्य सहित विधायक व सांसद के रूप में कुशल प्रशासक तथा शिक्षा मंत्री के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की। उनकी 100वीं जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने ये बातें कही। कुलसचिव प्रो. ठाकुर ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि महावीर बाबू ने विश्वविद्यालय में बेहतर काम किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ.शंकर मिश्रा, विकास पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डाॅ.इम्तियाज अंजुम, पृथ्वीराज यदुवंशी, राजीव कुमार, ई. रितेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण व कर्मीगण मौजूद रहे। सबों ने माल्यार्पण व पुष्पां...